👤 🔐
⛳ श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम् ⛳ - प्रोफाइल
Cover Photo
🕉️ सनातन सेवा समिति • गुरुकुलम
⛳ श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम् ⛳

⛳ श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम् ⛳

⚜️संस्कारयुक्तं शिक्षणम्⚜️
📍 स्वामी मोहल्ला, दाऊजी धाम, मुरैना, (म.प्र.) • 🕉️ सनातन धर्म सेवा
0+ पोस्ट
0 कार्यक्रम
1 सहयोगी सदस्य
₹1+ कुल सेवा समर्पण

नवीनतम पोस्ट

कुल पोस्ट: 0

इस प्रोफाइल पर अभी कोई पोस्ट नहीं है।

📅 आगामी कार्यक्रम

सभी कार्यक्रम

फिलहाल कोई कार्यक्रम उपलब्ध नहीं है।

👥 कार्यकारिणी

सेवा परिवार
Member

आचार्य राम शर्मा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Member

साध्वी राधिका जी

महिला प्रकोष्ठ

Member

अमित शर्मा

प्रदेश संयोजक

🪔 दान एवं सेवा सूची

पारदर्शी विवरण
📥
Jay Mishra ID: SSS00000010 • WALLET • 02 Sep 2026
+ ₹1.00 ([गुरुकुल भवन निर्माण] शिवशक्ति वैदिक गुरुकुलम निर्माण एवं बटुक विद्या सेवा सहयोग)
🧾 रसीद

✨ विशेष जानकारी

श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम
Maharaj Ji

श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित आनंद पीठाधीश्वर पूज्य सच्चिदानंदाचार्य सद्गुरुदेव स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज

⚜️ प्रेरक एवं संरक्षक ⚜️
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — सनातन सेवा समिति

“वे केवल एक नाम नहीं, अपितु सनातन संस्कृति का वह प्रकाश पुंज हैं जो अंधकार को मिटाकर मानवता को सही राह दिखा रहे हैं।”

🚩 पूज्य महाराज जी का पावन संकल्प एवं लक्ष्य:

लुप्त होती जा रही भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा, संस्कृत भाषा तथा षोडश संस्कारों के पुनरुत्थान के लिए पूज्य महाराज जी की असीम प्रेरणा से इस आवासीय गुरुकुलम की स्थापना की गई है। महाराज जी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वर्ण के बालक को सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों, वेदों, पुराणों, उपनिषदों, गीता और शास्त्रों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और व्यापारिक व्यवहारिकता से संपन्न बनाना है ताकि आने वाली पीढ़ी ब्रह्मतेज और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो सके।

🎥 श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम् पावन परिचय वीडियो 🎥

🚩 श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम : एक परिचय एवं पावन लक्ष्य

📍 स्थान: स्वामी मोहल्ला, दाऊजी धाम, मुरैना, (म.प्र.)

सभी महानुभावों को ज्ञात है कि आपके शहर मुरैना में लुप्त होती जा रही हमारी महान भारतीय संस्कृति, वैदिक धरोहर और संस्कारों के संवर्धन के लिए आवासीय श्री शिव शक्ति वैदिक गुरुकुलम का शुभारंभ हो चुका है। यहाँ समाज के सभी वर्णों के बालकों को बिना किसी भेदभाव के धर्म, वेदों, पुराणों, उपनिषदों और श्रीमद्भगवद्गीता की संपूर्ण एवं प्रामाणिक शिक्षा दी जाती है। यहाँ विद्यार्थियों को केवल शास्त्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक युग में उन्नति करने के लिए शस्त्र, तकनीकी, व्यापार एवं व्यवहार जगत की हर उपयोगी जानकारी प्रदान की जाती है।

🛡️ संपूर्ण व्यवस्था (विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निशुल्क):

गुरुकुलम में बालकों के लिए विद्या, भोजन, वस्त्र, आवास तथा चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क (100% Free) है। छात्रों के रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था सनातन सेवा समिति द्वारा की जाती है ताकि वे एकाग्रचित्त होकर अपनी साधना, तपस्या और शिक्षा पूर्ण कर सकें।

🎯 गुरुकुलम के प्रमुख उद्देश्य:

सनातन धर्म की रक्षा: समस्त वैदिक धर्मियों के घर, गाँव एवं संपूर्ण भारत देश का प्रत्येक मानव तथा हमारी आने वाली पीढ़ी अपने महान धर्म को समझे और आत्मज्ञान व ब्रह्मतेज से संपन्न हो सके।
षोडश संस्कार जागरण: मानव जीवन के १६ संस्कारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना ताकि भारतवर्ष के प्रत्येक घर में इन संस्कारों का महत्व स्थापित हो सके और हर मनुष्य सुसंस्कारित बने।
संध्यावंदन एवं दैनिक नियम: प्रत्येक घर में सभी वेदाधिकारी बालक व मनुष्य प्रतिदिन शास्त्र सम्मत त्रिकाल संध्या वंदन और वैदिक जीवन शैली को धारण कर सकें। साथ ही जो ब्राह्मण कर्म से जीविका नहीं चला पा रहे हैं, उन्हें भी पुनः वैदिक कर्मों और पौरोहित्य से जोड़ना।
संस्कृत संभाषण: समस्त वैदिक धर्म के छात्र या उनके अभिभावक संस्कृत संभाषण में दक्ष बन सकें और हमारी देववाणी को विश्व पटल पर पुनः उसका गौरवमयी स्थान दिला सकें।

🌟 गुरुकुलम की मुख्य विशेषताएं:

प्राचीन और आधुनिक शिक्षा का समन्वय: शास्त्रों के ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा की भी सर्वोत्कृष्ट व्यवस्था है। गुरुकुल के द्वारा पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री, आचार्य एवं पी.एच.डी. की डिग्रियां (मान्यता प्राप्त बोर्ड व विश्वविद्यालय द्वारा) प्रदान की जाएंगी, जिससे भविष्य में सरकारी नौकरियों की प्राप्ति भी सुनिश्चित हो सके।
व्यावहारिक एवं कंप्यूटर ज्ञान: वैदिक, शास्त्रीय और पौराणिक ज्ञान के अलावा व्यावहारिक ज्ञान, भारतीय संस्कृति और आधुनिक कंप्यूटर क्लासेस की पूर्ण व्यवस्था है ताकि छात्र आज के तकनीकी युग में पीछे न रहें।
सर्वांगीण विषय ज्ञान: वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए केवल संस्कृत-वेद ही नहीं, अपितु गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी आदि विषयों का भी संपूर्ण ज्ञान प्रदान किया जाता है।
पूर्णतः अनुशासित जीवन: छात्रों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित योग, प्राणायाम, व्यायाम और क्रीड़ा (खेलकूद) की विशेष व्यवस्था है। यहाँ का शिक्षण कार्य उज्जैनी, काशी, दक्षिण भारतीय तथा वृंदावनीय पद्धति के आधार पर निर्धारित पाठ क्रमानुसार कराया जाता है।

📚 विस्तृत वैदिक एवं आधुनिक पाठ्यक्रम:

वेद-वेदांग, श्रीमद्भागवत महापुराण, ज्योतिष शास्त्र, कर्मकाण्ड (यज्ञ, अनुष्ठान, प्राण-प्रतिष्ठा आदि), व्याकरण, वैदिक गणित, योग विद्या, संगीत विद्या (गायन-वादन), आधुनिक शिक्षा, अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा आदि का संपूर्ण समावेश।

📅 गुरुकुलम दैनिक समय सारिणी (शास्त्र सम्मत दिनचर्या)

गुरुकुल के विद्यार्थियों की पूरी दिनचर्या शास्त्रों के नियमों और आत्म-अनुशासन के आधार पर संचालित होती है:

समय नियत गतिविधि / दिनचर्या
03:00 AMप्रातः जागरण (ब्रह्ममुहूर्त)
03:00 से 04:00 AMव्यायाम, योग एवं प्राणायाम
04:00 से 04:45 AMस्नान एवं नित्यकर्म की तैयारी
04:45 से 05:45 AMसंध्या वंदन / अग्निहोत्र (यज्ञ) / सूर्य नमस्कार
05:45 से 07:00 AMसामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ
07:00 से 08:00 AMआरती एवं स्तुति
08:00 से 08:30 AMबालभोग (प्रातःकालीन अल्पाहार)
08:30 से 11:00 AMशैक्षणिक कक्षा (प्रथम सत्र)
11:30 से 12:00 PMमाध्यान्ह संध्यावंदन
12:00 से 02:00 PMभोजन एवं विश्राम
02:00 से 04:30 PMशैक्षणिक कक्षा (द्वितीय सत्र - आधुनिक विषय व कंप्यूटर)
04:30 से 05:30 PMक्रीड़ा समय (खेलकूद एवं शारीरिक विकास)
05:30 से 06:00 PMसायं स्नान व स्वच्छता
06:00 से 06:30 PMसायं संध्यावंदन
06:30 से 07:30 PMसामूहिक रुद्राभिषेक / सायं आरती
07:30 से 08:30 PMभोजन (रात्रि महाप्रसाद)
08:30 से 09:00 PMरामचरितमानस पाठ / रात्रि स्वाध्याय
09:00 PMशयन (विश्राम)
अवकाश दिवस (प्रतिपदा / अष्टमी)नित्यकर्म एवं पाक्षिक गतिविधि परीक्षण

📸 गुरुकुलम पावन दर्शन दीर्घा

गुरुकुल परिसर, वैदिक पठन-पाठन एवं बालकों की साधना के चित्र:

गुरुकुल मुख्य स्वरूप
🚩 गुरुकुलम मुख्य केंद्र
गुरुकुल परिसर
🏛️ आवासीय गुरुकुल भवन
सद्गुरुदेव महाराज जी
🙏 पूज्य गुरुदेव सानिध्य
वैदिक यज्ञ एवं अनुष्ठान
🔥 नित्य वैदिक यज्ञ एवं साधना
🚩 गुरुकुलम प्रवेश एवं संपर्क हेतु कॉल करें
गृह गुरु परंपरा
पुस्तकें अकाउंट